२7 नवंबर 2020 Current affairs
1. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनका नाम क्या था?
उत्तर : फकीर चंद कोहली।
2. डीजीसीए ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
उत्तर : 31 दिसंबर।
3. 16 साल के किस शूटर ने चैम्पियन ऑफ़ चैंपियंस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है?
उत्तर : विष्णु शिवराज।
4. गृह विभाग ने चुनावों में खलल की आशंका और आतंकी गतिविधियों को देखते हुए कब तक के लिए 4G इंटरनेट स्पीड पर रोक लगा दी है?
उत्तर : 11 दिसंबर।
5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से किस खिलाड़ी को चोट के कारण बाहर कर दिया गया है?
उत्तर : ईशांत शर्मा।
6. आज से केंद्र सरकार ने किस बैंक को DBS इंडिया में विलय को मंजूरी दे दी है जिससे उस बैंक का अस्तित्व खत्म हो जायेगा?
उत्तर : लक्ष्मी विलास बैंक।
7. खेल मंत्रालय ने किसे राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है?
उत्तर : भारतीय तीरंदाजी संघ।
8. भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या कितनी हो गयी है?
उत्तर : 93,09,788 (1,35,715 मौतें).
9. घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने किस व्हाट्सएप नम्बर को जारी किया है?
उत्तर : 7217735372.
10. रूस के राष्ट्रपति ने साइबेरिया में किस प्लांट का उद्घाटन किया है?
उत्तर : कोरोना ड्रग प्लांट।